मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली में ‘अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस’ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण’ (एनटीसीए) के इको-टूरिज्म वेबपेज को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के अलावा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, वन्यजीव विशेषज्ञ, वन विभाग के फ्रंटलाइन कर्मचारी, छात्र और अन्य हितधारक शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, पिछले 12 वर्षों में भारत में बाघों और टाइगर रिजर्व की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बाघ संरक्षण में एक वैश्विक नेता के तौर पर, भारत की वन्यजीव संरक्षण की कहानियाँ केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं हैं। इनमें पारंपरिक ज्ञान, भावनाएं, जुनून और वर्षों का अनुभव शामिल है।
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



