दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर मार्ग स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की

0
74
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर मार्ग स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर मार्ग स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। सीएम रेखा गुप्ता ने प्रार्थना की, कि गुरुओं की कृपा और आशीर्वाद से सभी के जीवन में ज्ञान, सुख, समृद्धि और मंगल का प्रकाश सदैव बना रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि भारतीय गुरु परंपरा के अमर प्रकाशस्तंभ हैं। उनकी अमर वाणी ने युगों-युगों से समाज को ज्ञान, मर्यादा और मानवता का मार्ग दिखाया है। गुरु ही वह दिव्य शक्ति हैं, जो व्यक्ति को संस्कार, समाज को सद्भाव और राष्ट्र को सही दिशा प्रदान करते हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here