मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लिखा, “सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारतीय संस्कृति में गुरु ज्ञान, संस्कार और सदाचार के आलोक-स्तंभ हैं। वे केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि सत्य, कर्तव्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। माता-पिता हों, शिक्षक हों अथवा कोई भी ऐसा व्यक्तित्व जो हमें बेहतर मनुष्य बनने की दिशा दिखाए , वे सभी हमारे लिए गुरु-तुल्य और वंदनीय हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आइए, इस पावन अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा पुनः व्यक्त करें तथा ज्ञान, चरित्र, विनम्रता और सेवा-भाव से राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



