दिल्ली : सीएम गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने गाजीपुर ड्रेन से हिंडन नहर तक 2-लेन स्लिप रोड ब्रिज का लोकार्पण किया

0
81
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने गाजीपुर ड्रेन से हिंडन नहर तक 2-लेन स्लिप रोड ब्रिज का लोकार्पण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​के साथ मिलकर गाजीपुर ड्रेन से हिंडन नहर तक 2-लेन स्लिप रोड ब्रिज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रवेश साहिब सिंह, विधायक रविन्द्र नेगी, रविकांत, जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ दिल्ली ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस नई कनेक्टिविटी से कोंडली, कल्याणपुरी, गाजीपुर और आसपास के इलाकों के लाखों लोगों को सीधी राहत मिलेगी। साथ ही इससे ट्रैफिक जाम कम होगा, रोजाना का सफर आसान होगा और यात्रा का कीमती समय बचेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने आगे बताया कि दिल्ली सरकार रोजाना की यात्रा को आसान, तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए सड़क और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स में तेजी ला रही है, ताकि विकास का लाभ हर दिल्लीवासी को बेहतर इज ऑफ लिविंग के रूप में मिल सके।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMODelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here