मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत अपना एवं अपने परिवार का गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फ़ॉर्म) भरकर जमा किया। उन्होंने दिल्ली के सभी योग्य मतदाताओं से अपील की कि वे अपने एन्यूमरेशन फ़ॉर्म सही-सही भरकर और तय समय-सीमा के भीतर अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को जमा करके चल रही रिवीजन प्रक्रिया में भाग लें।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मैं दिल्ली के सभी पात्र मतदाताओं से आग्रह करती हूँ कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने वाले इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। अपना गणना प्रपत्र समय पर भरकर अपने बीएलओ को अवश्य सौंपें। सही और अद्यतन मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है। आइए, अपने मताधिकार के प्रति जागरूक नागरिक का दायित्व निभाएँ और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



