मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को साझा परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उबर की राइड-शेयरिंग सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी इस दौरान उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा सरकार पिछले कुछ समय से निजी ऑपरेटरों के साथ इस विषय पर लगातार बैठकें कर रही थी ताकि राइड-शेयरिंग को लागू किया जा सके। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा और सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होने से प्रदूषण में भी कमी आएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



