नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुलाकात की

0
70
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और यमुना जल समझौते के लिए उनका आभार प्रकट किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि उन्हें इस दौरान राजस्थान के समग्र विकास, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ सहकारिता क्षेत्र के सशक्तीकरण, आंतरिक सुरक्षा, सीमा क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण, सीमावर्ती जिलों के समग्र विकास तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने संबंधी विषयों पर बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार राजस्थान के समग्र, समावेशी एवं तीव्र विकास के संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ साकार करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here