मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत आज से नई दिल्ली में शुरू हो रही दो दिवसीय ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक प्रेस विज्ञप्ति में विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार/प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख ‘आज दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां’ विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। वे राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के तेज़ी से बदलते स्वरूप और उभरते सुरक्षा खतरों में नई तकनीकों की भूमिका पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार/प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख आतंकवाद-रोधी और सूचना व संचार तकनीकों के इस्तेमाल में सुरक्षा पर हाल ही में हुई ब्रिक्स संयुक्त कार्य समूहों की बैठकों के नतीजों की समीक्षा भी करेंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @BricsIndia2026
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



