मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की सुविधा के लिए 4 हजार 660 से अधिक सहायक मतदान केंद्र बनाने की अनुमति दे दी है। यह मंजूरी आयोग ने उन मतदान केंद्रों के लिए दी हैं जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक हो गई है। आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 321 मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने को भी मंजूरी दी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सहायक मतदान केंद्रों सहित अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या 85 हजार 379 हो गई है। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है। आयोग ने मतदाताओं को सहायक मतदान केंद्रों की स्थापना और मतदान केंद्रों के स्थानांतरण के बारे में व्यापक प्रचार करने का निर्देश भी दिया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को जबकि, दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। मतगणना 4 मई को होगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



