मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को संबोधित किया और शैक्षणिक सत्र 2024-25 के बी.टेक एवं एम.टेक के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई, किशनगंज एवं सुपौल के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में मात्र 10 रूपए एवं सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में मात्र 5 रूपए शिक्षण शुल्क पर शिक्षा उपलब्ध करा रही है। सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही, प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुनर्स्थापन हेतु 220 एकड़ भूमि भारत सरकार को हस्तांतरित की जा चुकी है।
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



