मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में नई न्याय संहिताओं पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “टेक्नोलॉजी और फॉरेंसिक के व्यापक उपयोग पर आधारित नई न्याय संहिताएं त्वरित, समयबद्ध और पीड़ित-केंद्रित न्याय सुनिश्चित कर रही हैं। इसी कारण ममता बनर्जी ने अपने सिंडिकेट और गुंडाराज को बचाने के लिए इन्हें बंगाल में नोटिफ़ाई नहीं किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “लेकिन भाजपा सरकार ने इन्हें लागू कर ‘भय नहीं, भरोसा’ के संकल्प को चरितार्थ किया है। प्रदेश में न्याय, कानून और पुलिसिंग से जुड़े सभी लोगों से आग्रह है कि वे प्रदर्शनी देखने अवश्य आएं। साथ ही, यहाँ नवनिर्मित विधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय भवन का ई-लोकार्पण भी किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



