मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में शनिवार को सड़क किनारे दो बम धमाकों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए, इसकी पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की है। फिलहाल किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और सुरक्षा बल इलाके को घेरकर तफ्तीश कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पहला आईईडी विस्फोट एक यात्री वैन को निशाना बनाकर किया गया था, जिसमें घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। इसके तुरंत बाद वहीँ राहत एवं बचाव में लगे लोगों को लक्षित कर दूसरा धमाका हुआ, जिसमें दो और लोग मारे गए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह धमाका बन्नू जिले के मार्का बेरा इलाके में हुआ। बन्नू जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) यासिर अफरीदी के अनुसार, पहला धमाका तब हुआ जब सड़क किनारे रखे एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के फटने से एक यात्री वैन क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद उसी स्थान पर दूसरा धमाका हुआ, जिसमें बचाव कार्य में जुटे लोगों को निशाना बनाया गया; इस में दो और लोगों की जान चली गई और एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। डीपीओ ने कहा कि घायलों और मृतकों के शवों को नज़दीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, जिस यात्री वैन को निशाना बनाया गया वह हाथी खेल गांव से बन्नू शहर जा रही थी जब वह विस्फोट की चपेट में आई। सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और धमाके वाली जगह से साक्ष्य इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



