पीएम मोदी कल विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से करेंगे बातचीत

0
87

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल शाम लगभग 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम माय भारत के तहत आयोजित किया गया है और प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण को मूर्त रूप देता है जिसमें देश के सीमावर्ती गांवों को राष्ट्र के पहले गांवों के रूप में देखा जाता है और उन्हें विकसित भारत की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाया जाता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 का आयोजन 4 जून से 30 जून 2026 तक दो चरणों में हुआ, जिसमें लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट गांव शामिल थे। हर राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले 400 से अधिक युवा प्रतिभागियों का चयन एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किया गया, जिसमें तीन लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्थानीय समुदायों के साथ रहकर स्वच्छता अभियानों, सरकारी योजनाओं पर जागरूकता, युवा सम्मेलनों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, वृक्षारोपण, लघु पंचायत मॉडल सिमुलेशन, स्थानीय कारीगरों से संवाद और रणनीतिक संस्थानों के दौरे जैसे गतिविधियों में भाग लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, सांस्कृतिक विरासत और विकास आकांक्षाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया तथा सामुदायिक भागीदारी, राष्ट्रीय एकता और इन गांवों के रणनीतिक महत्व की समझ को और सुदृढ़ किया।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here