मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिनके साहस, त्याग और अटूट संकल्प ने औपनिवेशिक शासन के अंत को सुनिश्चित किया। उनके सपने हमें ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति से हमारा देश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। आने वाले समय में यह यात्रा और भी तेज गति से आगे बढ़ती रहे।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



