मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्पेन 16 साल के अंतराल के बाद विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है। डलास स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में मिकेल ओयारजाबाल ने 22वें मिनट में मिली पेनल्टी को गोल में बदलकर स्पेन को बढ़त दिलाई, जबकि 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने दानी ओल्मो के शानदार पास को गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। इससे पहले स्पेन 2010 में फाइनल में पहुंचा था। तब स्पेन ने नीदरलैंड को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप का खिताब जीता था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे किलियन एम्बाप्पे इस मुकाबले में स्पेन की मजबूत डिफेंस के सामने असर नहीं छोड़ सके। उन्हें कई बार ऑफसाइड मिला और दूसरे हाफ में उन्हें येलो कार्ड भी मिला। स्पेन ने बचे समय में बॉल पर कंट्रोल बनाए रखा और फ्रांस को कोई बड़ा मौका नहीं दिया, जिससे मुकाबला 2-0 पर समाप्त हुआ। फ्रांस, जो 2018 और 2022 के बाद लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड कायम रखना चाहता था, वह इसमें सफल नहीं हो पाया।
News Source : Social Media
Image Source : X @FIFAWorldCup
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



