बिहार: दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, 1 की मौत की खबर

0
123

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के सतगामा के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिसमें चार युवक घायल हो गए। जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। जिसकी मौत पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई। वही उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक काकन गांव के रहने वाले है। दोनों मजदूरी कर जमुई बाजार से अपनी बाइक पर सवार होकर मलयपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग के सतगामा के पास पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए और 1 की मौत हो गई।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here