TECNO Spark Go 2024 स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च

0
248

टेक्नो ने पिछले साल दिसंबर में TECNO Spark Go 2024 लॉन्च किया था। उस समय केवल 3GB + 64GB और 4GB + 64GB स्टोरेज पेश हुए थे। वहीं, अब ब्रांड 4GB वर्चुअल और 4GB सामान्य यानी 8जीबी तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरज मॉडल लेकर आया है। जानकारी के  अनुसार, TECNO Spark Go 2024 का नया मॉडल 4GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज भारत में केवल 7,299 रुपये में पेश हुआ है।

मोबाइल को आज 9 फरवरी से ई-कॉमर्स साइट अमेजन के माध्यम से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत TECNO Spark Go 2024 के 128GB मॉडल पर 500 रुपये की छूट दी जा रही है। जिससे इसकी कीमत मात्र 6,799 रुपये हो जाती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह मोबाइल मिस्टिक व्हाइट और ग्रेविटी ब्लैक जैसे दो रंग में आता है।

TECNO Spark Go 2024 के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: टेक्नो स्पार्क गो 2024 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का बड़ा एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 720 x 1612 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। स्क्रीन पर नया डायनेमिक पोर्ट फीचर भी है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता डिस्प्ले पैनल के ऊपर पिल शेप की बार में कलर आईडी, चार्जिंग परसेंट, और कई जानकारी देख सकते हैं।

प्रोसेसर: फोन में ब्रांड ने Unisoc T606 प्रोसेसर का उपयोग बढ़िया प्रदर्शन के लिए किया है।

स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस कुल 8GB रैम, अर्थात 4GB इंटरनल + 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट है इसके साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। यही नहीं, स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल में रियर पैनल पर डुअल LED फ्लैश वाला 13MP का प्राइमरी और एक AI लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी डुअल LED फ्लैश के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी: बैटरी बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 5000एमएएच बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंगदी गई है। फोन चार्ज करने के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम: टेक्नो स्पार्क गो 2024 एंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर काम करता है।

अन्य: मोबाइल में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, ओटीजी, और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here