बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में बीपीएससी से चयनित 2,027 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

0
88
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में बीपीएससी से चयनित 2,027 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना के बापू सभागार में बीपीएससी से चयनित 2,027 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सम्राट चौधरी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकारी नौकरी लोकसेवा और जनकल्याण का माध्यम है। नवनियुक्त अधिकारी ईमानदारी, निष्पक्षता और भयमुक्त होकर जनता की सेवा करें और बिहार के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि युवा शक्ति के संकल्प और सामर्थ्य से हम विकसित भारत और समृद्ध बिहार के लक्ष्य को साकार करेंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here