मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में “बिहार विद्या साथी” का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम चौधरी ने बताया कि इसके माध्यम से 38 जिलों के करीब 3 लाख विद्यार्थियों को 24×7 निःशुल्क लाइव शिक्षा और वन-टू-वन ट्यूटर सपोर्ट मिलेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने, पाठ से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान और अनलिमिटेड लर्निंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि 75 हजार शिक्षक, एआई आधारित कॉन्सेप्ट लर्निंग, डिजिटल अध्ययन सामग्री तथा बिहार बोर्ड, जेईई और नीट की तैयारी की सुविधा भी इस प्लेटफॉर्म से मिलेगी। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, “हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी जहाँ भी हो, जब भी पढ़े- उसके सवाल का जवाब और शिक्षक का सहयोग हमेशा उसके साथ हो।”
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



