मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का अनुबंध एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। यह निर्णय वर्ष 2027 के एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगरकर के नेतृत्व में, अक्टूबर 2023 से मार्च 2026 के बीच चयनित भारतीय टीमें चार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। इनमें दो टी-20 क्रिकेट विश्व कप और एक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की जीत शामिल हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



