मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अदन की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 1 जुलाई 2026 को सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स के झंडे वाले बल्क कैरियर ‘एमवी गोल्डन आर्सेनल’ पर समुद्री डकैती के प्रयास के जवाब में तत्पर कार्रवाई की। यमन के अदन से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज ने जिबूती से लगभग 300 समुद्री मील पूर्व-उत्तर-पूर्व में समुद्री लुटेरों द्वारा हमले के प्रयास की सूचना दी, जिसे ‘इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर–इंडियन ओशन रीजन’ (आईएफसी-आईओआर) के माध्यम से साझा किया गया। सूचना मिलते ही उस क्षेत्र में तैनात आईएनएस त्रिकंद तत्काल रवाना हुआ ताकि जहाज की सहायता और स्थिति का आकलन किया जा सके। एमवी गोल्डन आर्सनल के 21 सदस्यीय चालक दल (जिसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था) ने बताया कि ब्रिज सुपरस्ट्रक्चर व उससे सटे हिस्सों को क्षति पहुँची है और चालक दल सुरक्षित कक्ष सिटाडेल में शरण ले चुका था। बाद में सभी की सुरक्षा की पुष्टि हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई 2026 की सुबह आईएनएस त्रिकंद की बोर्डिंग टीम ने एमवी गोल्डन आर्सेनल पर सवार होकर गहन जांच-पड़ताल की और स्थिति का सम्यक् आकलन किया। जांच के दौरान जहाज पर कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। तत्पश्चात चालक दल सुरक्षित रूप से सिटाडेल से बाहर आया और भारतीय नौसेना के कर्मियों के साथ मिलकर जहाज की स्थिति व हुए नुकसान का मूल्याँकन शुरू किया गया। कार्रवाई को और प्रभावी बनाने हेतु भारतीय नौसेना के पी-8आई समुद्री गश्ती विमान को हवाई निगरानी व टोही के लिए तैनात किया गया, जिससे क्षेत्रीय निगरानी क्षमता बढ़ी और अभियान को सहारा मिला। जहाज को पूरी तरह सुरक्षित घोषित करने और तत्काल खतरे को समाप्त किए जाने के बाद आईएनएस त्रिकंद का समुद्री डकैती-रोधी अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ और एमवी गोल्डन आर्सेनल ने अपनी यात्रा फिर से आरंभ कर दी। भारतीय नौसेना ने एक बार फिर हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता जताई, जिसमें व्यापारी जहाजों की सुरक्षा, समुद्री डकैती का प्रभावी मुकाबला और सभी देशों के नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।
News Source : Social Media
Image Source : X @indiannavy
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



