भारतीय वस्त्र निर्यात में 2 प्रतिशत से अधिक वृद्धि, निर्यात 3.16 लाख करोड़ रुपये पार

0
99
भारतीय वस्त्र निर्यात में 2 प्रतिशत से अधिक वृद्धि, निर्यात 3.16 लाख करोड़ रुपये पार

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के वस्त्र क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। यह वैश्विक बाजारों में इसकी मजबूती को दर्शाती है। वस्त्र मंत्रालय ने बताया कि हस्तशिल्प सहित कुल निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 3.9 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 3.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह प्रदर्शन भारतीय वस्त्र उत्पादों की स्थिर वैश्विक मांग और प्रमुख उत्पाद श्रेणियों में इस क्षेत्र की निरंतर हो रही प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि प्रमुख खंडों में, सभी प्रकार के कपड़ों से बने तैयार वस्त्र, वस्त्र निर्यात में सबसे बड़ा योगदानकर्ता थे। सूती धागे, कपड़े, तैयार वस्त्र और हथकरघा उत्पादों ने स्थिर वृद्धि और निर्यात दर्ज किया। सरकार ने प्रमुख निर्यात सुविधा और छूट उपायों के माध्यम से इस क्षेत्र को समर्थन देना जारी रखा है, जिसमें राज्य और केंद्रीय करों और शुल्कों पर छूट योजना और आरओडीटीईपी योजना को इस वर्ष 31 मार्च के बाद भी विस्तारित करना शामिल है। भारत के मुक्त व्यापार समझौते एजेंडा में भी 2025-26 के दौरान महत्वपूर्ण प्रगति देखी गई, जिसका वस्त्र और परिधान क्षेत्र पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इन मुक्त व्यापार समझौते से बाजार पहुंच में सुधार, शुल्क संबंधी नुकसानों में कमी, आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण में सहायता और वस्त्र उद्योग के लिए नए अवसर खुलने की उम्मीद है। निरंतर नीतिगत समर्थन और वस्त्र निर्यात में वृद्धि से इस क्षेत्र को मजबूत करने, रोजगार को बढ़ावा देने और उच्च मूल्यवर्धित निर्यात के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here