मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम में, भारतीय सेना ने रोंगाली बिहू उत्सव और जारी अपनी युवा संपर्क पहलों के अन्तर्गत रविवार को डिगबोई में अखिल असम मैराथन का आयोजन किया। स्पीयर कोर के तत्वावधान में रेड शील्ड गनर्स ने डिगबोई रोंगाली बिहू उत्सव पालन समिति के साथ समन्वय करके यह मैराथन का आयोजन किया। इसमें डिगबोई और आसपास के क्षेत्रों के पुरुषों और महिलाओं सहित 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना ने कहा कि इस पहल से स्थानीय युवाओं के लिए अपनी ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए एक मंच उपलब्ध हुआ है। इसके साथ ही उनका विश्वास मजबूत हुआ और टीम वर्क, लचीलेपन तथा राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को बढ़ावा मिला है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



