भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता के उन्नयन वार्ता का 12वां दौर नई दिल्ली में हुआ संपन्न

0
80
भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता के उन्नयन वार्ता का 12वां दौर नई दिल्ली में हुआ संपन्न

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता के उन्नयन वार्ता का 12वां दौर नई दिल्ली में संपन्न हुआ। वार्ता की सह-अध्यक्षता वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव कपिल चौधरी और कोरिया गणराज्य के व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्रालय के व्यापार समझौता नीति महानिदेशक पार्क ग्यून-ओह ने की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने उन्नयन वार्ता में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने भारत के द्विपक्षीय व्यापार घाटे को स्वीकार किया, जो 2010 में भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता के लागू होने के बाद से काफी बढ़ गया है, और दोनों पक्षों ने इस विषय को हल करने पर सहमति व्यक्त की। मंत्रालय ने बताया कि बैठक में डिजिटल व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला सहयोग और रणनीतिक औद्योगिक सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करने के लिए उप-समूह गठित करने का निर्णय लिया गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here