मप्र: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का 83 साल की उम्र में हुआ निधन

0
259

एमपी से आज एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन हो गया है, उन्होंने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। अजीज कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ऐसे में आज उनका निधन हो गया है। अजीज कुरैशी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि, 24 अप्रैल 1941 को भोपाल में जन्मे अजीज कुरैशी मिजोरम, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे थे। वह 2015 में कुछ महीनों के लिए मिजोरम के 15वें राज्यपाल नियुक्त किए गए थे। इससे पहले उन्होंने 2012 से 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल का दायित्व संभाला। इसी दौरान वर्ष 2014 में एक महीने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी दिया गया था। उन्हें वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमल नाथ सरकार द्वारा मप्र उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने 1973 में मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया था। बाद में वह 1984 से 1989 तक सतना निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य भी रहे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here