उप्र: केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

0
131

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी धाम में मत्था टेका। उन्होंने विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद वह पॉलीटेक्निक परिसर स्थित सभा स्थल पहुंचे। जहां पर छह लेन के गंगा पुल और बाईपास मार्ग का शिलान्यास कार्यक्रम होना है। साथ ही केंद्रीय मंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मीडिया की माने तो, जिले में गंगा नदी पर 1708 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन का पुल और बाइपास रोड का निर्माण किया जाना है। यह बाईपास राजमार्ग मिर्जापुर से प्रयागराज और प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक होगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here