पंजाब : मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बाद भगवान का आशीर्वाद लेने अमृतसर के गोल्डन टेम्पल पहुंचे। कपल की फोटोज सामने आई हैं। दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में धूमधाम से शादी की थी। कपल ने दो रीति-रिवाज से शादी की थी। दिन में आनंद-कारज रीति-रिवाज से रकुल और जैकी एक-दूसरे के हुए। फिर दोनों ने सनसेट के समय हिंदू परम्परा के अनुसार सात फेरे लिए। शादी के बाद से ही कपल सुर्खियां बटोर रहा है।
जानकारी के अनुसार, शादी के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भगवान का आशीर्वाद लिया। दोनों अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जैकी के साथ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “धन्य हो गई।” बता दें कि जैकी भगनानी बी-टाउन के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘कल किसने देखा’ (2009) से की थी। वह सरबजीत, दिल जंगली, वेलकम टू न्यूयॉर्क, बेल बॉटम और कठपुतली जैसी फिल्में बना चुके हैं। उनकी आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हो रही है। वहीं, रकुल प्रीत ने साउथ फिल्मों से अपना करियर शुरू किया था। वह दे दे प्यार, यारियां और डॉक्टर जी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्म अयलान है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



