मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी आज मध्य प्रदेश के नीमच और शाजापुर में दो सौर ऊर्जा पार्कों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। नीमच में 500 मेगावाट और शाजापुर में 450 मेगावाट क्षमता वाले ये सोलर पार्क चालू किए जाएंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही भोपाल में 440 मेगावाट क्षमता वाली मुरैना सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना के लिए बिजली खरीद समझौते पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। राज्य सरकार के अनुसार इस परियोजना की बिजली दर प्रति यूनिट 2 रुपये 70 पैसे तय हुई है, जो देश में सबसे कम मानी जा रही है। केंद्रीय मंत्री इस अवसर पर लगभग 1,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @PralhadJoshiOfc
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



