सेशेल्स के राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में पीएम मोदी सम्मानीय अतिथि के रूप में हुए शामिल

0
82
सेशेल्स के राष्‍ट्रीय दिवस समारोह में पीएम मोदी सम्मानीय अतिथि के रूप में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। वे इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है, जो देश की आज़ादी की स्वर्ण जयंती का प्रतीक है। यह अवसर पिछले पचास वर्षों में सेशेल्स के लोगों की शानदार यात्रा को एक उचित श्रद्धांजलि थी। भारत को सेशेल्स के विकास के सफर में एक भरोसेमंद दोस्त और साझेदार के तौर पर उसके साथ खड़े होने पर गर्व है। हमारी साझेदारी साझा मूल्यों और लोगों के बीच आपसी संबंधों के साथ और मज़बूत होती जा रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी गहरी होगी।” एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने सेशेल्स नेशनल डे के जश्न की कुछ और तस्वीरें शेयर की और लिखा, “इस खास मौके का हिस्सा बनने के लिए मुझे बुलाने के लिए मैं राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी, सेशेल्स की सरकार और वहां के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @narendramodi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here