बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के बीच किया फैसला

0
36
बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के बीच किया फैसला

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का बड़ा फैसला किया है, जिससे नॉटिंघम में ट्रेंट ब्रिज में चल रहा यह टेस्ट उनका आखिरी मुकाबला बन गया है। स्टोक्स ने चौथे दिन ((28 जून) की शुरुआत से पहले अपने साथी खिलाड़ियों को इस बारे में बताया और बाद में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी। उनका संन्यास का ऐलान उस समय आधिकारिक हुआ जब वे ट्रेंट ब्रिज में गेंदबाजी कर रहे थे। टीम ने उन्हें सबसे प्रेरणादायक कप्तान, लीडर और महान खिलाड़ी करार दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय बेन स्टोक्स ने करियर में कुल 122 टेस्ट, 114 वनडे इंटरनेशनल और 43 T20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं। इस मैच से पहले उनका टेस्ट रिकॉर्ड 7,228 रन और 246 विकेट, वनडे में 3,463 रन और 74 विकेट तथा टी20 में 585 रन और 26 विकेट था। स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने 44 टेस्ट मैच खेले जिनमें से 24 में जीत दर्ज की गई।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here