मप्र : धार में वाहन पलटने से 12 मजदूरों की मौत और 20 के घायल होने की खबर

0
92
मप्र : धार में वाहन पलटने से 12 मजदूरों की मौत और 20 के घायल होने की खबर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के धार जिले में, कल रात एक वाहन के पलटने से 12 मजदूरों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब बग्गड़ से 35 मजदूरों की लेकर लौट रही गाड़ी का चालक चिक्लिया चौराहे के पास नियंत्रण खो बैठा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शोक व्यक्त किया है और मृतकों के निकटतम परिजन को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। घायलों के मुफ्त इलाज़ के निर्देश दिए गए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here