मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ को 283 करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी

0
81
मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ को 283 करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज झाबुआ जिले के थांदला स्थित शासकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने जिले को 283 करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशभर के स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ रूपए के ऋण का वितरण कर महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन को नई गति प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के 13 दिव्यांग हितग्राहियों को मोटरसाइकिलें वितरित कीं तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासोन्मुखी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here