मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि महिलाओं को जब अवसर और सहयोग मिलता है तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि उद्यमिता हो या कॉर्पोरेट जगत, महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है साथ ही कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, पीएम मुद्रा योजना और मिशन शक्ति जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और देश ने स्कूली शिक्षा में लैंगिक समानता हासिल कर ली है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां खेलों में भी असाधारण प्रदर्शन कर रही हैं। इस अवसर पर महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समग्र दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं विकसित भारत की नींव हैं और यह दिवस महिलाओं के दृढ़ संकल्प, समर्पण और उपलब्धियों का उत्सव है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब एक महिला को अवसर मिलता है तो वह पूरे समाज की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि महिलाएं देश को विकसित भारत बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



