मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को राजस्थान के जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ संवाद किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अडिग हमारे वीर जवानों का त्याग, समर्पण और संघर्ष अतुलनीय है। आज हमारी सेनाएँ सामर्थ्य और आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र की रक्षा कर रही हैं। हमारे वीर पूर्व सैनिकों का अनुभव एवं मार्गदर्शन सदैव देश की अमूल्य धरोहर रहेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज रक्षा क्षेत्र में भारत सशक्त, सक्षम और सामर्थ्यवान बना है। ‘माँ भारती का वैभव सदैव अमर रहे’, इसके लिए हम सभी कृतसंकल्पित हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



