मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राइजिंग राजस्थान समिट के तहत हुए MoUs की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निवेशकों के साथ निरंतर एवं प्रभावी संवाद स्थापित करने, भूमि आवंटन, स्वीकृतियों और प्रक्रियाओं में तेजी लाकर MoUs के क्रियान्वयन को तीव्र गति प्रदान करने तथा किसी भी स्तर पर आ रही बाधाओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा देने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूर्णतः संकल्पित है।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



