मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बीकानेर जिले के कोलायत विधानसभा क्षेत्र के मेघासर गांव में 807 करोड़ रुपये की लागत वाले 90 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने वहाँ उपस्थित जनसभा को भी संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप किए जा रहे ये कार्य मेघासर सहित आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “हमारी डबल इंजन सरकार विकास को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है। हमारा प्रयास है कि विकास की हर पहल का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचे और विकसित राजस्थान के संकल्प को नई गति मिले।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



