मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थी किसानों से संवाद किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ राजस्थान ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम-कुसुम योजना किसानों को अन्नदाता के साथ, ऊर्जादाता के रूप में भी सशक्त बना रही है। प्रदेश में योजना के तहत, 5 हजार मेगावाट से अधिक क्षमता के 2,300 से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हो चुके हैं और 26 जिलों के 3.34 लाख से अधिक किसानों को, कृषि कार्य के लिए दिन में बिजली मिल रही है। राज्य सरकार वर्ष 2027 तक प्रदेश के किसानों को, दिन में बिजली उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @RajCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



