मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नगर निगम जयपुर हैरिटेज के स्वास्थ्य निरीक्षक को 40 हजार रूपए एवं उदयपुर जिले में गिर्वा तहसील के उमरडा सरपंच को 25 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो सूत्रों के अनुसार उदयपुर जिले में गिर्वा पंचायत समिति के उमरडा सरपंच ने परिवादी से उसकी स्वयं की जमीन पर उद्योग लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में 25 हजार रूपए की रिश्वत ली। इसी दौरान ब्यूरो टीम ने उसे दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक, इसी प्रकार जयपुर नगर निगम हैरिटेज में स्वास्थ्य निरीक्षक विक्रम बीवाल और सफाई कर्मचारी विनोद कुमार द्वारा परिवादी की माताजी की पेंशन स्वीकृत करने की एवज में डेढ लाख रूपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज ट्रैप की कार्यवाही करते हुए आरोपी स्वास्थ्य निरीक्षक को 40 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



