लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2024 के लिए लांस क्लूजनर को सहायक कोच नियुक्त किया

0
323

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इसको लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी लांस क्लूजनर को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है। वह मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और साथी सहायक कोच एस. श्रीराम के साथ मिलकर काम करेंगे।

मीडिया की माने तो, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2022 में जुड़ी थी। दोनों साल टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है। दोनों ही बार टीम एलिमिनेटर में बाहर हो गयी थी। बता दें कि लांस क्लूजनर एलएसजी की दक्षिण अफ़्रीकी फ्रेंचाइजी, डरबन सुपर जायंट्स के मुख्य कोच भी हैं। अपने समय के दिग्गज रहे 52 साल के लांस क्लूजनर ने दुनिया भर में कई टीमों को कोचिंग दी है, जिसमें दिल्ली और त्रिपुरा की घरेलू टीमों के सलाहकार कोच के तौर पर काम करना भी शामिल है। वह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े रहने के अलावा मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ की टीम आईपीएल 2024 में अपना अभियान 24 मार्च को जयपुर में 2008 चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरू करेगी। वहीं अभी तक के शेड्यूल के हिसाब से लखनऊ की टीम अपने घर पर दो मैच खेलेगी। पहला मैच 30 मार्च को पंजाब किंग्स से और दूसरा मैच सात अप्रैल को गुजरात टाइटंस से होगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here