मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाइस एडमिरल अजय कोचर ने शुक्रवार को 48वें नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, वाइस एडमिरल अजय कोचर ने जुलाई 1988 में भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया था। तोप और मिसाइल प्रणालियों के विशेषज्ञ, वाइस एडमिरल अजय कोचर 37 वर्षों से अधिक की सेवा में कमान, परिचालन और स्टाफ संबंधी कई पदों पर कार्यरत रहे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



