मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सभी वित्तीय नियामकों से आम नागरिकों की केवाईसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। मुंबई में सेबी के 38वें स्थापना दिवस समारोह में वित्त मंत्री ने कहा कि यह सभी हितधारकों की साझा जिम्मेदारी है कि किसी भी नागरिक को कई वित्तीय उत्पाद और प्लेटफार्म पर एक ही सत्यापन प्रक्रिया को बार-बार न दोहराना पड़े। इस अवसर पर उन्होंने सेबी की निवेशक जागरूकता पहल ‘जागरूक’ का भी शुभारंभ किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री ने चेतावनी दी कि किसी बड़े एक्सचेंज, डिपॉजिटरी, क्लियरिंग कॉर्पोरेशन या बड़े ब्रोकर पर एक भी सफल साइबर हमला राष्ट्रीय स्तर पर बाजारों को बाधित कर सकता है, धन का सफाया कर सकता है और जनता के विश्वास को इस तरह से हिला सकता है जिसे फिर से कायम करने में वर्षों लग सकते हैं। इन व्यवधानों से बचने के लिए उन्होंने सेबी और सभी विनियमित संस्थाओं से पूरी तरह सतर्क रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सेबी को क्षेत्रीय भाषाओं में सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म पर अभियान चलाकर और फर्जी सार्वजनिक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने जैसे मामलों में त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र बनाना चाहिए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



