मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से 25 जून 2026 तक मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक प्रेस विज्ञप्ति में विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 22 और 23 जून 2026 को मंगोलिया का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मंगोलिया के नेताओं से मिलेंगे और अपनी समकक्ष विदेश मंत्री बी. बटसेत्सेग के साथ बातचीत करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 24 और 25 जून 2026 को दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान वे दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून के साथ बातचीत करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 25 जून 2026 को जेजू में ‘शांति और समृद्धि के लिए जेजू फोरम’ में मुख्य भाषण भी देंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



