मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को नई दिल्ली में भारत में नीदरलैंड्स की राजदूत मारिसा गेरार्ड्स से मुलाकात की और उच्च शिक्षा और अनुसंधान में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और नीदरलैंड्स प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सुनियोजित सहयोग की दिशा में काम करेंगे। इन क्षेत्रों में हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, शहरी विकास और कृषि शामिल हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह साझेदारी भविष्य के लिए वैश्विक स्तर पर जुड़े, नवाचार-संचालित शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



