मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिंगापुर सरकार ने तीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को चीन से प्रसारित 14 पोस्ट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। आरोप है कि इन पोस्ट के माध्यम से भारतीय समुदाय को निशाना बनाया गया और सिंगापुर की बहुसंस्कृतिवाद पर आधारित व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब, फेसबुक और एक्स से इन पोस्ट्स पर तत्काल रोक लगाने को कहा है। सिंगापुर के गृह मामलों के मंत्री एडविन टोंग ने कहा है सरकार विदेशी तत्वों द्वारा सिंगापुर के नस्लीय सद्भाव को कमजोर करने वाले विचारों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री के प्रसार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



