मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत आवेदनकर्ता से 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा, सुल्तानपुर की कोइरीपुर शाखा के मैनेजर और क्रेडिट अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत स्वीकृत पांच लाख रुपये के ऋण की ओवरड्राफ़्ट राशि जारी करने के एवज में 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई के अनुसार आवेदनकर्ता ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई, जिस पर जांच शुरू की गई। फिर मंगलवार को सीबीआई की टीम ने ट्रैप लगाकर क्रेडिट अधिकारी को 35 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया और उसके बयान के आधार पर बैंक मैनेजर को भी हिरासत में लिया। शिकायतकर्ता को पहले टर्म लोन की राशि जारी कर दी गई थी, लेकिन ओवरड्राफ़्ट सुविधा प्रदान करने के लिए शाखा प्रबंधक और क्रेडिट अधिकारी ने अतिरिक्त 45 हजार रुपये की मांग की थी।
News Source : Social Media
Image Source : X @CBIHeadquarters
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



