सोनीपत : सीएम नायब सिंह सैनी ने दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का किया उद्घाटन

0
88
सोनीपत : सीएम नायब सिंह सैनी ने दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने इसे हरियाणा के युवाओं के कौशल और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ाया हुआ एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह केंद्र केवल प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि कौशल, तकनीक, नवाचार और उद्योग के समन्वय का जीवंत केंद्र बनेगा। यहां युवाओं को आधुनिक कमर्शियल व्हीकल टेक्नोलॉजी सहित उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा। आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “हरियाणा के युवाओं को आधुनिक कौशल से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार सृजक बनाना हमारी प्राथमिकता है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मैं वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वीईसीवी), वोल्वो समूह, आयशर मोटर्स एवं विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।”

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here