मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को स्टेट प्रगति प्रोजेक्ट बैठक की अध्यक्षता करते हुए 75 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 12 विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेशवासियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, हरियाणा सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी ने पिंजौर एप्पल मार्केट एवं गन्नौर स्थित अंतर्राष्ट्रीय फल, फूल, सब्जी एवं बागवानी मंडी में सौर ऊर्जा उपकरण, वर्षा जल संचयन, हरित क्षेत्र एवं आधुनिक सुविधाओं के विकास के निर्देश देते हुए कहा कि गन्नौर मंडी को उत्तर भारत की सबसे आधुनिक एवं उत्कृष्ट कृषि मंडियों में विकसित किया जाएगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



