अफगानिस्तान : काबुल में अस्‍पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 लोगों की मौत और 250 के घायल होने की खबर

0
85
अफगानिस्तान : काबुल में अस्‍पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 लोगों की मौत और 250 के घायल होने की खबर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कल रात एक अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए और करीब 250 घायल हो गए। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तानी हवाई हमले में अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य शासन ने एक बार फिर अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया। इसके परिणामस्वरूप अस्‍पताल में इलाज करा रहे नशा पीड़ितों की मौत हो गई और अनेक घायल हो गए। यह हमला अफगान अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों के बीच साझा सीमा पर गोलीबारी की सूचना देने के कुछ घंटों बाद हुआ।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के विशेष दूत रिचर्ड बेनेट ने अस्पताल पर हुए हमले में आम नागरिकों की मौत पर चिंता व्यक्त की है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि अस्पतालों जैसे सार्वजनिक स्थानों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। काबुल में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है क्योंकि निवासियों ने शहर के ऊपर लगातार हवाई गतिविधियों की सूचना दी है। पाकिस्तानी सेना ने हाल के हफ्तों में कई बार काबुल पर हमले किए हैं, जिससे भारी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here