मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका की किफायती स्पिरिट एयरलाइंस ने 34 वर्ष बाद अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की है। यह एयरलाइंस प्रतिदिन सैकड़ों उड़ानें संचालित करती है। इसमें लगभग 17 हजार लोगों को रोजगार मिलता है। एयरलाइन ने कहा कि तत्काल प्रभाव से परिचालन बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पिरिट एयरलाइंस इससे पहले भी दो बार दिवालिया हो चुकी थी। कंपनी ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध के कारण तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से परिचालन जारी रखना असंभव हो गया था। एयरलाइन ने कहा है कि कंपनी की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और अब ग्राहक सेवा उपलब्ध नहीं है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



