जर्मनी में अपनी सैन्य उपस्थिति में काफी कमी करेगा अमेरिका : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

0
99
जर्मनी में अपनी सैन्य उपस्थिति में काफी कमी करेगा अमेरिका : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, जर्मनी में अपनी सैन्य उपस्थिति में काफी कमी करेगा। इससे जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ अमरीका का विवाद और बढ़ गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोपीय सुरक्षा के प्रति अमरीका की प्रतिबद्धता को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। पेंटागन ने शुक्रवार को पहले घोषणा की थी कि वह जर्मनी से लगभग पांच हजार सैनिकों को वापस बुलाएगा। शनिवार को इस कदम के कारण के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया और कहा कि इससे भी बड़ी कटौती होने वाली है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले, जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने कहा कि जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की नियोजित कटौती से यूरोप को अपनी रक्षा को मजबूत करने के लिए प्रेरित होना चाहिए। जर्मनी में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शुरू हुई थी और 1960 के दशक में शीत युद्ध के दौरान चरम पर पहुंच गई। जर्मनी में अमेरिकी सेना की तैनाती यूरोप में अब तक की सबसे बड़ी तैनाती है। जर्मनी में अमेरिका के करीब 36 हजार सैनिक तैनात है जबकि इटली में लगभग 12 हजार और ब्रिटेन में 10 हजार अमरीकी सैनिक हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here